Independence Day Special : सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है तिरंगा, जानें क्या कहते है इसके रंग

By: Ankur Thu, 13 Aug 2020 6:43:59

Independence Day Special : सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है तिरंगा, जानें क्या कहते है इसके रंग

देश की आन, बान और शान तिरंगा जिसके सम्मान के लिए हर देशवासी मर मिटने के लिए तैयार रहता हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर तिरंगा फहराया जाता हैं। तीन रंगों से बना यह तिरंगा सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। तिरंगे का हर रंग विशेष महत्व रखते हुए अपने भाव प्रकट करता हैं। आपने तिरंगे में तीन रंग और बीच में अशोक चक्र देखा हैं, लेकिन क्या आप इन रंगों के पीछे छिपे भाव को जानते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या कहते है तिरंगे के ये रंग, आइये जानें।

केसरिया रंग

हमारे देश के तिरंगे में सबसे ऊपर स्थित पट्टी में केसरिया रंग है। ये रंग देश की शक्ति तथा साहस को दर्शाता है। कुछ लोग केसरिया रंग को हिंदू धर्म से भी जोड़ते हैं।

सफेद रंग

वहीं हमारे देश के तिरंगे के बीचोंबीच स्थित पट्टी में सफेद रंग है। ये शांति और सत्य का प्रतीक है। इसी पट्टी में नीले रंग का अशोक चक्र स्थित है। सफेद रंग महात्मा गांधी के निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज में सम्मितिल किया गया था। इसके पीछे तर्क था कि इंडिया के अन्य धर्मों का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस रंग का समावेश आवश्यक है।

हरा रंग

यहां पर बात हो रही हैं हमारे देश के तिरंगे की सबसे निचली पट्टी की, जिसका रंग हरा है। ये उर्वरता, हरित क्रांति, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। इंडियन समाज का अभिन्न अंग मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले इस रंग का विशेष महत्व इसलिए भी है कि मुस्लिम समुदाय की आस्था इस रंग से जुड़ी हुई है।

तिरंगे में स्थित अशोक चक्र

हमारे देश के तिरंगे के बीच की सफेद पट्टी में स्थित चक्र को धर्म चक्र कहा जाता है। इसे विधि चक्र भी कहते हैं। मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर के अशोक स्तंभ से इस चक्र को लिया गया है। इसका तिरंगे में समावेश करने का एकमात्र उद्देश्य यह बताना है कि जीवन गतिशील है और चक्र के रुकने का अर्थ है मृत्यु। यह चक्र प्रगति का प्रतीक भी है।

ये भी पढ़े :

# Independence Day Special : राष्ट्रगान को गाने की अवधि है 52 सेकेंड, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

# Independence Day Special : भारतीय ध्वज संहिता के उल्लंघन पर हो सकती हैं जेल, जानें तिरंगे से जुड़े रोचक तथ्य

# सुशांत केस / बीजेपी का संजय राउत पर तंज, कहा - अब आप शांत रहिए, CBI न्याय करेगी

# राजस्थान में विधानसभा सत्र कल से, भाजपा विधायक दल की हुई बैठक, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बोला हमला

# दिल्ली / कोरोना के नाम पर लोगों को ठगती थी ये लड़की, हुई गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com